मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी और आयातकों की डॉलर खरीद के कारण मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 88.15 रुपये प्रति डॉलर पर रहा।
भारतीय मुद्रा पर सुबह से ही दबाव रहा। यह चार पैसे की गिरावट के साथ 88.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। हालांकि एक समय यह 87.86 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुई थी, लेकिन बाद में फिर लुढ़ककर 88.15 रुपये प्रति डॉलर पर आ गयी और उसी स्तर पर बंद हुई।
विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा जिससे रुपये पर दबाव देखा गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में रही 0.63 प्रतिशत की तेजी से भी रुपये में गिरावट देखी गयी।
