शेयर बाजार की दो दिनों की तेजी थमी; सेंसेक्स-निफ्टी एक प्रतिशत लुढ़के

शेयर बाजार की दो दिनों की तेजी थमी; सेंसेक्स-निफ्टी एक प्रतिशत लुढ़के

मुंबई, 27 मई (वार्ता) राष्ट्रपति डोनालड ट्रम्प के कर-कटौती विधेयक से अमेरिका का राजकोषीय घाटा बढ़ जाने की आशंका में विश्व बाजार के कमजोर रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर हुई मुनाफावसूली के दबाव में आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार की पिछले लगातार दो दिनों से जारी तेजी थम गई।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 837.36 अंक अर्थात 1.02 प्रतिशत का गोता लगाकर 81,339.09 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 245.50 अंक यानी 0.98 प्रतिशत की गिरावट लेकर 24,755.65 अंक पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 138 अंक टूटकर 82,038.20 अंक पर खुला और खबर लिखे जाने तक 82,091.54 अंक के उच्चतम जबकि 81,261.96 अंक के निचले स्तर पर रहा। इसी तरह निफ्टी भी 45 अंक उतरकर 24,956.65 अंक पर खुला और 24,976.10 अंक के उच्चतम जबकि 24,737.70 अंक के निचले स्तर पर रहा।

विश्लेषकों के अनुसार, कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली शुरू कर दी है। अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कर-कटौती विधेयक से राजकोषीय घाटा बढ़ने की आशंका ने वैश्विक बाजारों में चिंता पैदा की है, जिससे जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सहित प्रमुख एशियाई बाजारों में गिरावट दर्ज की गई। इस वैश्विक दबाव का असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है।

Next Post

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित

Tue May 27 , 2025
नई दिल्ली 27 मई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम आज अपरिवर्तित रहे, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख […]

You May Like