पूर्वी अफगानिस्तान में बारिश-बाढ़ से पांच लोगों की मौत, आठ घायल

काबुल, 30 अगस्त (वार्ता) पूर्वी अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए। यह जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी बख्तर ने शनिवार को दी।
प्रांतीय सूचना एवं संस्कृति निदेशक मावलवी सेदिकुल्लाह कुरैशी के हवाले से सरकारी समाचार एजेंसी ने कहा कि शुक्रवार को रोडात, हस्का मीना और चपरहार जिलों में आई बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य आठ लोग घायल हो गए।
एजेंसी ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि बाढ़ के कारण हजारों एकड़ कृषि भूमि, जगह-जगह सड़कों के कुछ हिस्से और कई नहरें के बंध भी टूट गये हैं।गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले पूर्वी लोगार और परवान प्रांतों में भी अचानक बाढ़ आने से जनहानि और काफी संपत्ति का नुकसान हुआ था।

Next Post

पुतिन ने आधुनिक वास्तविकताओं के लिए संरा, अमुको में सुधारों की वकालत की

Sat Aug 30 , 2025
माॅस्को/बीजिंग, 30 अगस्त (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी शहर तियानजिन में आगामी शिघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से पहले वित्त, संस्कृति, शिक्षा, खेल, राजनीति सहित सभी क्षेत्रों में रूस और चीन के संबंधों की सराहना की, साथ ही उन्होंने दोनों देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र और विश्व […]

You May Like