गंगवाल बस स्टैंड के पास हथियार सहित युवक गिरफ्तार

इंदौर: छत्रीपुरा पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है.रविवार देर रात सुलभ कॉम्प्लेक्स, गंगवाल बस स्टैंड के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति दिखाई दिया.

पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसकी पैंट की दाहिनी तरफ से एक लोहे का तेजधार फालिया बरामद हुआ. आरोपी की पहचान 40 वर्षीय कमलेश गोपाले निवासी राजस्व ग्राम छत्रीबाग के रूप में हुई है. आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि वह हथियार कहां से लाया और किस उद्देश्य से रखे था.

Next Post

बस हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले नागरिकों का पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मान

Mon Nov 10 , 2025
इंदौर: सिमरोल क्षेत्र में हाल ही में हुए बस हादसे में यात्रियों की जान बचाने वाले बहादुर नागरिकों को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने सम्मानित किया. सिमरोल थाने पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर आभार व्यक्त किया.3 नवंबर को इंदौर–इच्छापुर रोड स्थित भैरूघाट […]

You May Like