सीएम के नरयावली आगमन को लेकर कलेक्टर ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सागर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संभावित नरयावली आगमन को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने पुलिस अधीक्षक श्रहह विकास शाहवाल के साथ नरयावली पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन के संबंध में सभी तैयारियां का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे उन्होंने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल, हेलीपैड पर भी सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिसमें पेयजल, शौचालय, पार्किंग, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व की जाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि से साथ रखें एवं कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से निगरानी भी की जावे। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए की सभी कार्यक्रम स्थलों पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर मेडिसिन उपलब्ध रहे। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने निर्देश दिए की कार्यक्रम स्थल पार्किंग हेलीपैड सहित मुख्यमंत्री के द्वारा सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं अन्य जगह अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा एवं ड्रोन के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जावेगी। नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल नरयावली सांदीपनि विद्यालय पहुंचीं। 18 अप्रैल को होने वाले इस महत्वपूर्ण दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने श्रीमती पाल ने आयोजन की रूपरेखा तय करने के साथ-साथ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के इस दौरे का मुख्य आकर्षण नरयावली स्थित सांदीपनि विद्यालय के भव्य भवन का लोकार्पण है। यह संस्थान क्षेत्र की शैक्षणिक गतिविधियों में मील का पत्थर साबित होगा। लोकार्पण समारोह के साथ-साथ मुख्यमंत्री एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं, जिसकी व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर ने विशेष निर्देश दिए हैं।बैठक के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक के रूट चार्ट को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आने वाले आम नागरिकों, विशिष्ट अतिथियों और मीडिया कर्मियों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, छाया (शेड) और मेडिकल टीम की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं पीएचई एवं नगर निगम को पाबंद किया गया। मंच, विद्युत बैकअप और साउंड सिस्टम आदि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि सभी तैयारियां 17 अप्रैल की शाम तक अनिवार्य रूप से पूर्ण हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, मुख्यमंत्री का आगमन और सांदीपनि विद्यालय का लोकार्पण क्षेत्र के बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम है। प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कार्यक्रम सुव्यवस्थित और गरिमामयी ढंग से संपन्न हो।इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रशासनिक अमले के साथ कार्यक्रम स्थल का मुआयना भी किया। पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से निगरानी शुरू कर दी है ताकि कार्यक्रम निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Next Post

सीबीआई ऑफिसर बनकर छात्रा से ठगी 

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत न्यू कंचनपुर, शारदा कॉलोनी में रहने वाली बी-फार्मा की एक छात्रा इंस्टाग्राम फ्रेंड और फर्जी सीबीआई ऑफिसर के बुने हुए जाल में फंस गई। अवैध सोना का डर दिखा जालसाजों ने छात्रा से किस्तों में कुल 27 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस से मिली […]

You May Like