स्वतंत्रता दिवस पर रिहा होंगे 12 बंदी

सतना : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय जेल सतना में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 12 दण्डित बंदी रिहा कर दिए जाएंगे.जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल सतना श्रीमती लीना कोष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभ प्राप्त कर बंदी रिहा होंगे. रिहा होने वाले बंदियों में सतना जिले के 3 पुरुष बंदी, पन्ना जिले के 5 पुरुष बंदी और छतरपुर जिले के 4 पुरुष बंदी सम्मिलित हैं. रिहा होने वाले इन बंदियों में 1 बंदी खुली जेल कालोनी सतना का भी सम्मिलित है.

Next Post

कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने पुलिस थाना बदेरा का औचक निरीक्षण किया

Sat Aug 15 , 2026
मैहर: कलेक्टर श्रीमती विदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने पुलिस थाना बदेरा का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात व अभिलेखों की स्थिति देखी तथा लंबित मामलों के त्वरित निराकरण व कानून-व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। Facebook Share on […]

You May Like