म्यांमार में अस्पताल पर जुंटा हवाई हमले में 30 लोगोंं की मौत

नेपीडॉ, 11 दिसंबर (वार्ता) गृह युद्ध से गुज़र रहे म्यामांर के एक अस्पताल पर हुए सैन्य हवाई हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गयी। मौके पर मौजूद मेडिकल कर्मी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर हुए इस हमले में जिस हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया, वह अराकान सेना के अधीन कई उपनगरों के आम नागरिकों के लिये इलाज का केंद्र बना हुआ था।

उल्लेखनीय है कि म्यामांर में 2021 के सैन्य तख्तापलट के बाद से देश गृह युद्ध की आग में झुलस रहा है। देश के करीब आधे हिस्से पर राज्य प्रशासन परिषद उर्फ जुंटा (सैन्य शासन) का कब्ज़ा है, जबकि बाकी देश अराकान जैसे जातीय सैन्य संगठनों और ‘पीपुल्स डिफेंस फोर्सेस’ के अधीन है। जुंटा शासन ने अपने कब्ज़े वाले क्षेत्र में 28 दिसंबर 2025 से तीन चरण में चुनाव आयोजित करने की घोषणा की है। चुनाव की ओर बढ़ते हुए जुंटा ने हवाई हमलों की संख्या बढ़ा दी है। बीते सिर्फ तीन महीनों में अस्पतालों, गांवों और स्कूलों पर 30 से ज्यादा हवाई हमले किये जा चुके हैं।

Next Post

शाहरुख खान ने की ऑस्कर की रेस में शामिल 'होमबाउंड' की तारीफ की

Thu Dec 11 , 2025
मुंबई, 11 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने ऑस्कर 2026 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में चुनी गयी फिल्म ‘होमबाउंड’ की तारीफ की है। शाहरुख खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म ‘होमबाउंड’ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म ‘होमबाउंड’ सिर्फ एक […]

You May Like