
छतरपुर। जिले में पिछले पांच दिनों से हल्की बारिश जारी है, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। लगातार बादल छाए रहने और धूप न निकलने से न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस है।
20% सोयाबीन और मूंगफली की फसल सड़ी
लगातार हो रही बारिश से सोयाबीन और मूंगफली की लगभग 20% फसल पानी में सड़ने लगी है, जिससे किसानों को नुकसान की आशंका है। जिले में हवा की रफ्तार 10 किमी प्रति घंटे और आर्द्रता 96% दर्ज की गई है।
24 घंटे में 5.6 मिमी बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों में औसतन 5.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। विभिन्न तहसीलों में — छतरपुर 0.2 मिमी, लवकुशनगर 0.1 मिमी, बिजावर 0.2 मिमी, नौगांव 0.1 मिमी, राजनगर 0.3 मिमी, गौरिहार 0.6 मिमी, बड़ामलहरा 0.2 मिमी और बक्सवाहा में 0.1 मिमी बारिश हुई। इस साल जिले में अब तक 54 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले साल की 40.4 इंच से कहीं ज्यादा है।
