राजा भोज एयरपोर्ट पर नई व्यवस्था: अलग आगमन-प्रस्थान, फायर स्टेशन और डिजी यात्रा सुविधा शुरू

भोपाल: राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज से आगमन और प्रस्थान की अलग-अलग व्यवस्था लागू कर दी गई है, इसके लिए नए डोमेस्टिक अराइवल हॉल, अत्याधुनिक फायर स्टेशन और डिजी यात्रा जैसी आधुनिक सुविधाओं की भी शुरुआत कर दी गई है। इन सभी का शुभारंभ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किन्जारापु राममोहन नायडू ने राजकोट से वर्चुअल माध्यम से किया।

नई व्यवस्था के तहत अब एयरपोर्ट पर आगमन पूरी तरह निचले तल से और प्रस्थान ऊपरी तल से संचालित होगा, जिससे यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी और भीड़भाड़ की समस्या में कमी आएगी। लंबे समय से एक ही तल पर दोनों प्रक्रियाएं होने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था, जिसे ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है।इसी के साथ शुरू किए गए नए डोमेस्टिक अराइवल हॉल में यात्रियों के लिए अधिक स्थान, बेहतर प्रतीक्षालय और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे आगमन क्षेत्र अधिक व्यवस्थित और आरामदायक बन सकेगा। वहीं, नई फायर स्टेशन की स्थापना से एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया गया है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

डिजी यात्रा सुविधा की शुरुआत के साथ ही अब यात्रियों को फेस रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से पेपरलेस और तेज यात्रा का अनुभव मिलेगा। इससे चेक-इन से लेकर बोर्डिंग तक की प्रक्रिया सरल और समय की बचत करने वाली हो जाएगी।एयरपोर्ट प्रबंधन का मानना है कि इन सभी नई सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लागू होने से भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा, साथ ही एयरपोर्ट की कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार होगा।

Next Post

इंदौर एयरपोर्ट पर सीएम डॉ यादव ने जनप्रतिनिधियों संग सुनी मन की बात

Sun Mar 29 , 2026
इंदौर:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना और प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए विचारों एवं संदेशों पर चर्चा भी की। कार्यक्रम […]

You May Like