आरक्षक संवर्ग भर्ती मामले में केविएट दायर

जबलपुर: आरक्षक संवर्ग भर्ती एवं अनुसचिवीय संवर्ग भर्ती 2025 का परीक्षा परिणाम इसी वर्ष जारी होने की सम्भावना है। चयन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर किये जाने की संभावना को मद्देनजर प्रदेश सरकार के द्वारा केविएट याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है।गौरतलब हे कि आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा वर्ष 2025 के प्रथम चरण लिखित परीक्षा का परिणाम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा जनवरी माह में अपनी वेबसाइट पर जारी किया गया था। आरक्षक संवर्ग भर्ती एवं अनुसचिवीय संवर्ग भर्ती 2025 का परीक्षा परिणाम इसी वर्ष जारी होने की सम्भावना है।
नियुक्ति प्रक्रिया के विरूद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर होने पर शासन का पक्ष सुने बिना एक पक्षीय आदेश जारी नहीं हो इसके लिए कैविएट दायर की जा रही है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जबलपुर को कैविएट दायर किये जाने हेतु प्रकरण का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है ।

Next Post

एक तरफ कचरे का ढेर, दूसरी तरफ डिवाईडरों की शुरू हुई रंगाई-पुताई

Tue Mar 24 , 2026
जबलपुर: एक तरफ जहां नगर निगम द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर डिवाइडरों की रंगाई-पुताई का काम शुरू कर दिया गया है तो वहीं दूसरी तरफ रांझी भगत सिंह वार्ड की ताजी तस्वीर स्वच्छता के तमाम दावों की पोल खोलती सोशल मीडिया में नजर आ रही है। वायरल तस्वीर में एक […]

You May Like

मनोरंजन