नरेंद्र मोदी भोपाल से पटना के लिए हुए रवाना

भोपाल 24 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की दो दिन की यात्रा के समापन के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से भोपाल से पटना के लिए रवाना हुए।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी दोपहर लगभग 12:15 बजे राजकीय विमानतल भोपाल से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से पटना रवाना हुए। श्री मोदी को प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मंत्री चैतन्य काश्यप, भोपाल सांसद आलोक शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भावभीनी विदाई दी। इस दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित रहे।

श्री मोदी रविवार को राज्य के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम के बाद शाम को भोपाल आए थे। रात्रि विश्राम यहां राजभवन में करने के बाद श्री मोदी सोमवार सुबह यहां दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का उद्घाटन किया और इसके बाद पटना रवाना हो गए।

Next Post

रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति ना बने, एडवोकेट का रेल्वे को पत्र

Mon Feb 24 , 2025
शिवुपरी: ग्वालियर-गुना ट्रैक पर मौजूद शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कोच के लिए डिस्प्ले व्यवस्था मैनुअल रूप से संचालित हो रही है। कई बार डिस्प्ले कोच की स्थिति सही नहीं बताते। इसके अलावा डिस्प्ले खराब भी हो जाते हैं। इस कारण रेल यात्रियों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ […]

You May Like