रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति ना बने, एडवोकेट का रेल्वे को पत्र

शिवुपरी: ग्वालियर-गुना ट्रैक पर मौजूद शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कोच के लिए डिस्प्ले व्यवस्था मैनुअल रूप से संचालित हो रही है। कई बार डिस्प्ले कोच की स्थिति सही नहीं बताते। इसके अलावा डिस्प्ले खराब भी हो जाते हैं। इस कारण रेल यात्रियों को परेशानी के दौर से गुजरना पड़ रहा है। समस्या को ध्यान में रखते हुए शिवपुरी के वकील ने डीआरएम भोपाल को पत्र लिखा है। समस्या से अवगत कराते हुए डिस्प्ले को ऑटोमेटिक कराकर समाधान की मांग रखी है।

शिवपुरी के एडवोकेट संजीव बिलगैया ने डीआरएम भोपाल को पत्र लिखा है। एडवोकेट बिलगैया का कहना है कि शिवपुरी रेलवे स्टेशन, वेस्ट सेंट्रल भोपाल के तहत आता है। शिवपुरी में केवल दो प्लेटफार्म हैं। रेलवे स्टेशन पर यात्री ट्रेन के आने से पहले ट्रेन कोच की भौतिक स्थिति दर्शित करने के लिए डिस्प्ले बोर्ड को मैनुअल ऑपरेट किया जाता है। इस कारण कई बार ट्रेन कोच की वास्तविक भौतिक स्थिति डिस्प्ले बोर्ड पर शो नहीं हो पाती है।

कई बार तकनीकी गलती के कारण कुछ रेलवे कोच का डिस्प्ले शो होता ही नहीं है। ट्रेन आने से केवल 1 या 2 मिनिट पहले डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन कोच का नंबर शो हो पाता है। इस कारण यात्री भगदड़ की स्थिति बन जाती है। भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना की आशंका हो सकती है। हाल ही में दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के अचानक बदले जाने से होने वाली भगदड़ में जनहानि हो चुकी है।

Next Post

क्षेत्र के वरिष्ठ पुजारी महंत श्री ओंकार गीर महाराज नहीं रहे 

Mon Feb 24 , 2025
नवभारत बागली। नगर के प्राचीन शिव मंदिर के वरिष्ठ पुजारी ओंकार गीर महाराज का 97 वर्ष की आयु में अल्प बीमारी के बाद निज आवास बागली में सोमवार को निधन हो गया। ब्रह्मलीन महंत ओंकार गीर महाराज बागली में रियासत कालीन शिव मंदिर के तीसरी पीढ़ी के पुजारी रहे। संत […]

You May Like