न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को आठ विकेट से रौंदा

ऑकलैंड, 20 मार्च (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद टॉम लैथम (नाबाद 63 ) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को तीसरे टी-20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 22 गेंदें शेष रहते आठ विकेट से हराया। न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए टॉम लैथम और डेवोन कॉन्वे के बीच पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। 11वें ओवर में केशव महाराज ने डेवोन कॉन्वे को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। डेवोन कॉन्वे ने 26 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रन बनाये। टिम रॉबिन्सन 17 रन बनाकर 17वें ओवर की पहली गेंद पर पगबाधा आउट हुये। उन्हें लुथो सिपामला ने आउट किया। टॉम लैथम ने 55 गेंदों में सात चौके और दो छक्के उड़ाते हुए नाबाद 63 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवरों में दो विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।

इससे पहले आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 136 का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए नकोबानी मोकोएना ने 20 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में तीन छक्के और एक चौका भी लगाया। जॉर्ज लिंडे ने 19 गेंदों में (23), डियन फॉरेस्टर (17), गेराल्ड कोएत्जी ने (16) तथा टोनी डी जॉर्जी और कॉनर एस्टरहुइजन (15-15) रनों का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड के लिए काइल जैमीसन, मिचेल सैंटनर, बेन सियर्स ने दो-दो विकेट लिये। लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैककॉन्ची, जेम्स नीशम ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

Next Post

फिलीपींस और उत्तर कोरिया ने महिला विश्व कप में जगह पक्की की

Fri Mar 20 , 2026
सिडनी, 20 मार्च (वार्ता) फिलीपींस और उत्तर कोरिया ने गुरुवार को गोल्ड कोस्ट स्टेडियम में अपने-अपने महिला एशिया कप प्लेऑफ मैचों में जीत दर्ज करके 2027 फीफा महिला विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफिकेशन की जगह पक्की कर ली। एंजेला बियर्ड और जैकलिन साविकी ने हाफ-टाइम के ठीक बाद गोल […]

You May Like

मनोरंजन