भोपाल: मराठी समाज की महिलाओं ने आज परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ मंगला गौरी पूजा का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधजकर देवी की आराधना की और मंगल कामनाएं कीं।
पूजा के दौरान भजन, आरती और पारंपरिक खेलों का आयोजन भी हुआ। समाजजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। श्रद्धालुओं ने इसे सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया।
