चंबल नदी पर बनेगा मध्यप्रदेश का पहला सिक्सलेन केबल-स्टे ब्रिज

मुरैना: आगरा से ग्वालियर तक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के टेंडर हो चुके हैं। उप्र, राजस्थान से होकर मप्र में आने वाले इस एक्सप्रेस-वे पर केबल-स्टे ब्रिज के रूप में एक सुपर स्ट्रक्चर तैयार होने जा रहा है। यह केबल-स्टेड ब्रिज राजस्थान और मप्र के बीच चंबल नदी पर बनेगा। यह दो राज्यों को जोड़ने वाला मप्र का पहला सिक्सलेन केबल-स्टे ब्रिज होगा। यह केबल-स्टे ब्रिज 600 मीटर लंबा होगा, जो दो विशाल स्तंभों पर केबल के माध्यम से स्थित रहेगा।

88.40 किमी लंबे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर पहले प्रस्तावित पुल के स्वरूप को बदलते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने राजस्थान और मप्र के बीच केबल-स्टे ब्रिज बनाने का फैसला लिया है। यह ब्रिज राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य क्षेत्र में बनेगा।एनएचएआई के मैनेजर टेक्निकल प्रशांत मीणा ने बताया कि इसके निर्माण के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय और वाइल्ड लाइफ एडवाइजरी बोर्ड से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से तीन दिन पहले एनओसी मिल चुकी है। नंवबर में ​ब्रिज व एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू हो सकता है।

Next Post

जाल में फंसा मगरमच्छ

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर: आयुध निर्माण खमरिया के वेस्टलैंड में 1 साल से डेरा जमाए मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया गया।वन्य प्राणी विशेषज्ञ धनंजय घोष ने बताया कि करीब 50 किलो वजनी और साढ़े पांच फीट लंबा मगरमच्छ का एक से डेढ़ साल से डेरा था। खतरे की आशंका को देखते हुए […]

You May Like