जबलपुर: लार्डगंज थाना अंतर्गत आगा चौक में एक सूने घर का अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र जेवरात, नगदी पार कर दी। चोरों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब परिवार गोटेगांव गया हुआ था। चोरी की वारदात करने वाले चोर अलमारी में रखे चार तोला सोना, आधा किलो चांदी छोडक़र गए हैं।पुलिस के मुताबिक विजय कुमार सेन निवासी आगा चौक मरघटाई रोड चौकी यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे परिवार सहित रहता है। पांच जुलाई को शाम 5.30 बजे घर में ताला लगाकर अपने परिवार सहित मामा के यहां पूजा में गोटेगांव गया था।
छह जुलाई को किरायेदार सुनीता यादव ने शाम को सात बजे फोन कर बताया कि आपके घर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है फिर रात को घर आकर देखा तो घर का सारा सामान व्यवस्थित रखा हुआ था, मात्र पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था। सात जुलाई कोी पत्नि रोशनी सेन ने घर आकर देखा तो आलमारी का ताला टुटा हुआ था, आलमारी खोलकर देखा तो पुराने इस्तेमाली सोने के जेवर तीन जेन्टस अंगूठी, तीन लेडीस अंगूठी, एक चैन, एक जोडी कनछडी वाले टाप्स, एक जोडी झुमकी, एक पंचाली, एक मंगलसूत्र, दो लौग, एवं नगद 8000 रुपये नही मिले कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है एवं एक सोने की हार, 5 सोने के बाले, तीन नग सोने की हाय एवं चांदी के जेवरात करधन, चार जोडी पायल, 06 संतान सांतें की चूडियां एक चांदी की चैंन, एक चांदी की अंगूठी है कुल सोना के जेवरातों की वजन करीब 4 तोला है एवं चांदी के जेवरातों की वजन करीब आधा किलो होगा। अज्ञात चोर आलमारी मेंं ही छोडकर चला गया है।
