जनहित के कार्यों में लापरवाही पर होगी कार्यवाही: विकास

सीधी। जिले में आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर विकास मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व की गरिमा के अनुरूप पुलिस परेड ग्राउंड में समारोह का भव्य, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में उन्होंने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यों में समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को सौंपे गए दायित्व समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात सहित सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने तथा विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में कलेक्टर ने जिले में बीएसएनएल टॉवर स्थापना के लिए भूमि आवंटन की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा प्रश्नों के उत्तर निर्धारित समय-सीमा में भेजने, लंबित विधानसभा आश्वासनों को पोर्टल पर दर्ज कराने तथा ध्यानाकर्षण सूचनाओं के जवाब प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तुत करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग तथा समय पर प्रगति प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करना सुनिश्चित करे। उन्होंने दस्तक अभियान को पूरी गंभीरता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान पांच वर्ष तक की आयु के प्रत्येक बच्चे के घर-घर पहुंचकर गंभीर बीमारियों एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का चिन्हांकन किया जाए, जिससे समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सके। बैठक के अंत में कलेक्टर ने जिले की सडक़ों की नियमित निगरानी करने तथा जहां भी आवश्यकता हो वहां तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए।

००

ई-अटेंडेंस के आधार पर ही मान्य होगी उपस्थिति

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों में ई-अटेंडेंस व्यवस्था लागू है वहां कर्मचारियों की उपस्थिति केवल ई-अटेंडेंस के आधार पर ही मान्य होगी। साथ ही सभी कार्यालयीन कार्य अनिवार्य रूप से ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से किए जाएं ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति बनी रहे।

००००००००००

Next Post

विधायक विपिन जैन की पहल लाई रंग

Mon Jul 20 , 2026
मंदसौर। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने वाली एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत क्षेत्र के विधायक श्री विपिन जैन के सतत प्रयासों से दलौदा चौपाटी से ऐलची, वाया सेमलिया, आकोदड़ा होते हुए करजू तक पहुंच मार्ग के टू-लेन उन्नयन कार्य के लिए ₹12 करोड़ 29 लाख की […]

You May Like