जोनाथन क्रिस्टी, एन-से यंग ने जीता डेनमार्क ओपन बैडमिंटन का खिताब

ओडेंसे (डेनमार्क), (वार्ता) इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी और दक्षिण कोरिया की एन से-यंग ने बीडब्ल्यूएफ डेनमार्क ओपन में क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब जीते।

रविवार को पुरुष एकल फाइनल में चैंपियन चीन के शी युकी का सामना छठी वरीयता प्राप्त क्रिस्टी से हुआ। पहला गेम 13-21 से हारने के बाद क्रिस्टी ने वापसी करते हुए अगले दो गेम 21-15, 21-15 से जीतकर अपनी की जीत पक्की कर ली। यह क्रिस्टी का सीजन का दूसरा खिताब है। उन्होंने शी की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 20 मैचों की जीत का सिलसिला तोड़ दिया।

वहीं महिला एकल फाइनल में दक्षिण कोरिया की एन से-यंग ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झीयी को शुरुआती गेम में 21-5 से हराया। दूसरे सेट में वांग ने 18-10 की बढ़त बना ली, लेकिन ओलंपिक चैंपियन एन ने वापसी करते हुए स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया और 24-22 से जीत हासिल की।

युगल वर्ग के फाइनल में, दक्षिण कोरिया की बाएक हा-ना और ली सो-ही ने अपनी साथी किम हये-जियोंग और कोंग ही-योंग को 2-1 से हराकर महिला युगल का खिताब जीता, जबकि चीन की फेंग यान्झे और हुआंग डोंगपिंग ने मिश्रित युगल में हमवतन जियांग झेनबांग और वेई याक्सिन को 2-0 से हराकर सीजन की अपनी छठी खिताब जीता।

जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी ने पुरुष युगल का खिताब जीता।

 

Next Post

रायगढ़ में भीषण आग :एक प्रतिष्ठान जलकर खाक, मचा हड़कंप

Tue Oct 21 , 2025
रायगढ़,21 अक्टूबर ( वार्ता) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में दिवाली की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब हंडी चौक स्थित अनाथालय के पास यश प्रिंटर्स में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया। घनी बस्ती वाले इस क्षेत्र […]

You May Like

Play sound