12 बजते ही गूंजा जय श्री राम का उद्घोष, मंदिरों और घरों में मनाया राम जन्म उत्सव 

जबलपुर। रामनवमी के शुभ अवसर पर पूरे शहर में राम नाम की ही धुन सुनाई दे रही थी। दोपहर 12 बजे जैसे ही भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म हुआ, तो पूरा शहर जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठा। शहर के विभिन्न मंदिरों और घरों में भगवान श्री रामचंद्र जी के जन्मोत्सव को बड़े ही आस्था और उमंग के साथ मनाया गया। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक भगवान राम ने कर्क लग्न में दोपहर 12 बजे जन्म लिया था। ऐसे में श्रीराम का जन्मोत्सव अभिजित मुहूर्त में मनाया शुभ होता है।

रामनवमी पर सुबह सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों की सिलसिला चलता रहा। चूंकि श्रीराम का जम दिन को 12 बजे हुआ, इस कारण दोपहर 12 बजते ही मंदिरों से घंटे- घड़ियाल, शंख-मूदंग की गूंज सुनाई देने लगी थी।

शहर के मंदिरों में मनाया जन्मोत्सव

रामनवमी के अवसर पर शहर के विभिन्न राम मंदिर में रामचंद्र जी का 12 बजते ही भव्य रूप से जन्मोत्सव मनाया गया। साथ ही आतिशबाजी करके भगवान को भोग अर्पण करके प्रसाद वितरण के साथ भंडारा आदि भी आयोजित किए गए। शहर के मदन महल के श्रीराम मंदिर, विनीत टाकीज मंदिर, प्रेम मंदिर, दीक्षितपुरा राम मंदिर, शांति नगर के राम जानकी मंदिर, नौदराब्रिज स्थित बालाजी मंदिर में सुबह से ही पूजन-पाठ का दौर शुरू हो गया था। गोविंदगंज रामलीला भवन स्थित कटरा वाले महावीर स्वामी के मंदिर में रामजन्म के साथ ही भए प्रकट कृपाला दीनदयाला की धुन गूंजने लगी।

सजीव उत्कृष्ट झांकियों से निकली भव्य शोभायात्रा

श्री सनातन धर्म महासभा के तत्वावधान एवं श्रीराम मंदिर के नेतृत्व में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जी के पावन जन्मोत्सव पर साकेतवासी महामंडलेश्वर महंत जगतगुरु डॉ स्वामी श्यामदेवाचार्य की उपस्थिति में 46वीं वर्ष में श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज के सानिध्य तथा नगर की सभी धार्मिक/ सामाजिक संस्थाओं, मठ मंदिरों के संतों एवं धर्मप्रेमी सनातनी जनों की उपस्थिति में भगवान श्रीराम की भव्य आकर्षक शोभायात्रा पुराने मोटर स्टेण्ड तीन पत्ती नगर निगम चौक से निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत युवाओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, संतों के स्वागत एवं आतिशबाजी के साथ हुई। शोभायात्रा में यात्रा में विभिन्न मंदिरों व संस्थाओं की कुल 31 सजीव उत्कृष्ट झांकियों व स्वरूपों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रुप से सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, समरसता सेवा संगठन अध्यक्ष संदीप जैन, भाजपा महामंत्री रंजीत पटेल, समाजसेवी लेखराज सिंह, दीपांकर बनर्जी सहित महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी, अशोक मनोध्या, गुलशन मखीजा, लक्की भाटिया, अनिल तिवारी, नीता चावला, मनोज शर्मा, गीता पांडे, डॉ. वाणी अहलूवालिया, अंजू भार्गव, कविता दुबे, कुसुम चौबे, प्रवेश खेड़ा, विष्णु पटेल, विध्येश भापकर, संदीप मिश्रा, युवा विंग संयोजक अंशुल मलिक, आशीष खुराना, जतिन नारंग, अमित सिंह, मनीष पोपली, आचार्य वासुदेव शास्त्री, पं. रामेश्वर दुबे, संतोष शास्त्री, रोहित दुबे, डॉ. सुधीर अग्रवाल, राजेंद्र प्यासी, लोकराम कोरी, केके शुक्ला, विजय सरावगी, धनवंत राय सेठी, हरीश सभरवाल आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

नवभारत परिवार ने किया शोभायात्रा का स्वागत

फोटो बॉक्स

प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर साकेतवासी महामंडलेश्वर महंत रामचन्द्रदास शास्त्री द्वारा प्रारंभ की गई, श्री नृसिंह पीठाधीश्वर डॉ स्वामी नरसिंहदेवाचार्य महाराज के सानिध्य में निकाली जाने वाली 47 वीं मुख्य शोभायात्रा का पुराने बस स्टैंड, तीन पत्ती पर नवभारत परिवार द्वारा भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवभारत के संपादक वरिष्ठ पत्रकार अविनाश दीक्षित, एजीएम निर्मल सिंह परिहार, एचआर गोविंद दुबे, सर्कुलेशन हेड के. के. पांडे, हरि मेहरा, अजहर खान, अमन पटेल, धनंजय श्रीवास्तव, विवेक दुबे, शैली सिंह, समीक्षा राघव, राहुल यादव, भरत पासी, सहित नवभारत परिवार के सभी लोग उपस्थित थे।

भगवान जगन्नाथ स्वामी बने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम

संस्कारधानी का अति प्राचीन मंदिर श्रीधाम जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक में धूमधाम हर्षोल्लास से हजारों श्रद्धालुओं द्वारा भव्य रामनवमी का अमृत पर्व मनाया गया। ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी लाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया चैत्र रामनवमी के शुभ अवसर पर श्री जगदीश मंदिर गणेश मंदिर लोक न्यास के तत्वावधान में विराट रामनवमी का कार्यक्रम आयोजित किया गया, न्यास द्वारा विगत अनेक वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्रीधाम जगदीश मंदिर गढ़ाफाटक में रामनवमी के अवसर में पंडित देवेंद्र त्रिपाठी द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी को श्री राम स्वरूप में श्रृंगार किया गया, बलभद्र भैया को लक्ष्मण भगवान के स्वरूप में पुष्प माला के साथ धनुष बाण से श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात भजन संकीर्तन श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घर से तरह-तरह के पकवान महाभोग प्रसाद, मिठाई मिष्ठान, बनाकर भगवान जगन्नाथ स्वामी को प्रसाद स्वरूप अर्पित कर भगवान जगन्नाथ स्वामी राम स्वरूप की महाआरती कर लोक न्यास द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रबंध न्यासी लाल ज्ञानेंद्र सिंह बघेल (अधिवक्ता) न्यासी राजकुमार साहू, तेज कुमार मोड, प्रबंधक मोहित तिवारी, विपिन मिश्रा, अच्युतेंद्र सिंह बघेल, कुमारी शिखा बघेल, पप्पन मिश्रा, अतुल पटेल, नितिन चौबे, राकेश उपाध्याय, सुरेंद्र पुरी गोस्वामी, दिलीप पुरी गोस्वामी, अमित दुबे, अधिवक्ता सुजीत सिंह रघुवंशी, अधिवक्ता दीपक विश्वकर्मा, डी.के दुबे, अधिवक्ता रत्नेश सोनी आदि उपस्थित रहे।

Next Post

बारिश-तूफान का येलो अलर्ट: सूर्यदेव उग्र

Fri Mar 27 , 2026
जबलपुर। एक बार फिर मौसम प्रणालियां सक्रिय हो गई। जिसके असर से मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बारिश और तूफान की चेतावनी दी है। जबलपुर समेत आसपास के जिलों में वर्षा होने के साथ तेज हवाएं 30 से 40 की प्रति […]

You May Like