
जबलपुर। लड्डू चिरकू के बाड़े के पास शराब बेचने घूम रहे तस्कर को रांझी पुलिस ने दबिश देकर दबोच लिया। जिनके कब्जे से 65 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई है। झुरझुरू रोड पर पुल के पास लड्डू चिरकू के बाड़े के पास शराब बेचने की फिराक में खड़े सूरज सोनकर 22 वर्ष निवासी सामुदायिक भवन के पास बापूनगर रांझी को पकड़ा गया जिसके कब्जे में रखीं दोनों कुप्पियों को चैक करने पर लगभग 65 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार 500 रूपये की भरी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
