पेड़ काटने को लेकर जमकर चले हथियार 

नीमच। शहर के उप नगर नीमच सिटी थाना अंतर्गत गांव बोरदिया कला में आज एक 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से वार कर जानलेवा हमला किया गया। लकड़ी से हमला करके उस बुजुर्ग व्यक्ति के दोनों पैरों को जख्मी कर दिया गया। जिसकी रिपोर्ट नीमच सिटी थाना पर की गई है। फरियादी का नाम है मदनलाल पिता कनीराम।

फरियादी मदनलाल ने बताया कि वह खेती मजदूरी का काम करता है। आज सुबह मदनलाल और उसका पुत्र गणपत झार्डा रोड स्थित खेत पर गए थे। यहां पर उसके खेत का पड़ोसी बापू सिंह बबुल काट रहा था। बबुल का पेड़ मदन सिंह के खेत की मेड़ पर लगी जाली पर गिर गया, जिससे जाली पूरी तरह से टूट गई। जाली टूटने पर मदन सिंह ने उसे ठीक करने के लिए बापू सिंह से बोला तो इस बात पर बापू सिंह और उसका पुत्र महेंद्र सिंह क्रोधित हो गया। दोनो अश्लील गालियां व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे और महेंद्र सिंह ने कुल्हाड़ी से मदनलाल के सिर परिवार कर दिया। मदनलाल गंभीर रूप से चोटिल हो गया। बीच बचाव करने आए गणपत को भी बापू सिंह उसकी पत्नी कल्लू और बेटी माया ने भी लकड़ी से मारापीटा। मारपीट के बाद जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। मदनलाल ने घटना की रिपोर्ट नीमच सिटी थाना पर दर्ज कराई है। मदनलाल ने कहा कि मैं मोघिया समाज से हूं। मदनलाल को उम्मीद है कि पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

Next Post

सौ दिन के कार्यकाल में रेखा सरकार ने किये हैं 10 महापापः कांग्रेस

Fri May 30 , 2025
नयी दिल्ली 30 मई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश की रेखा गुप्ता सरकार पर 100 दिन के कार्यकाल के दौरान 10 महापाप करने का आरोप लगाया और कहा कि इसके लिए जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेगी। प्रदेश कांग्रेस के देवेन्द्र यादव ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं […]

You May Like