असम में अंतर्देशीय जलमार्ग का 4,800 करोड़ रुपये के निवेश से कायाकल्प होगा: सोनोवाल

गुवाहाटी, 26 फरवरी (वार्ता) केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में अंतर्देशीय जलमार्ग क्षेत्र के कायाकल्प के लिए 4,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की है ।

यहां मंगलवार से चल रहे वैश्विक निवेश कार्यक्रम -एडवांटेज असम 2.0 के दूसरे दिन श्री सोनोवाल ने असम की सड़क, रेलवे और नदी पर्यटन पर सत्र में जोर देते हुए कहा कि यह निवेश राज्य की जटिल और गतिशील जलमार्ग प्रणाली की अपार क्षमता का लाभ उठाने के लिए है, जो क्षेत्र के विकास और वृद्धि को गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है अंतर्देशीय जलमार्ग इस योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नदी प्रणाली के अपने समृद्ध अंतर्जाल के साथ, विशेष रूप से ब्रह्मपुत्र (एनडब्ल्यू2) और बराक (एनडब्ल्यू16) के साथ असम में, अंतर्देशीय जलमार्ग का उद्देश्य व्यापार और वाणिज्य के मुख्य मार्ग के रूप में अपनी चिरकालिक भूमिका को फिर से जीवंत करना है।

श्री सोनोवाल ने ‘हरित नौका’ योजना के तहत 2030 तक ग्रीन वेसल्स में योजनाबद्ध परिवर्तन के लिए 1,500 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि एनडब्ल्यू2 और एनडब्लयू 16 में 2027-28 तक क्रूज पर्यटन को सुविधाजनक बनाने और कार्गो हैंडलिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए 1,500 करोड़ से अधिक की राशि, पांडु में पोत मरम्मत सुविधा के दूसरे चरण के विकास के लिए 375 करोड़ रुपये और फेयरवे को बनाए रखने के लिए श्री सोनोवाल ने कहा कि इसके लिए 191 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

उन्होंने कहा, “आपको यह जानकर खुशी होगी कि समुद्र में ड्रेजिंग के अपने समृद्ध अनुभव के साथ ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीसीआई) को भारत में पहली बार किसी नदी पर एनडब्ल्यू2 की ड्रेजिंग का काम सौंपा गया है। केंद्रीय मंत्री ने 315 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से गुवाहाटी और धुबरी में जल मेट्रो सेवा के विकास की भी घोषणा की। कोच्चि मेट्रो सेवा की सफलता के आधार पर इसके लिए व्यवहार्यता अध्ययन किया जा रहा है। श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) द्वारा बनाए जा रहे दो इलेक्ट्रिक कैटामारन की तैनाती की भी घोषणा की और कहा कि गुवाहाटी में 100 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से एक विश्व स्तरीय क्रूज टर्मिनल भी बनाया जाएगा।

 

Next Post

वीएएच ने बांड से जुटाये 31.63 करोड़ डॉलर

Wed Feb 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 फरवरी (वार्ता) वाराणसी से बिहार के औरंगाबाद तक 192 किलोमीटर लंबे राजमर्ग के छह लने विस्तार, संचालन और रखरखाव करने वाली कंपनी वाराणसी औरंगाबाद एनएच-2 टोलवे प्राइवेट लिमिटेड (वीएएच)ने डॉलर बॉन्ड जारी करके सफलतापूर्वक 31.63 करोड़ डॉलर जुटाए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुये कहा […]

You May Like