भाजपा प्रदेश नेतृत्व की रणनीतिक बैठक: संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंंत खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संभाग प्रभारियों एवं विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ आगामी संगठनात्मक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने से जुड़े विषयों पर मंथन किया गया। नेतृत्व ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाया जाएगा। वहीं, प्रभारियों से क्षेत्रीय रिपोर्ट लेते हुए आगामी कार्ययोजना को जमीनी स्तर तक लागू करने पर जोर दिया गया।

Next Post

धार-झाबुआ के भगवान श्रीकृष्ण से संबंधित स्थानों को श्री कृष्ण पाथेय में जोड़ कर बनाएंगे तीर्थ स्थल: सीएम डॉ यादव 

Fri Dec 12 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि धार और झाबुआ में भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों से संबद्ध स्थानों को श्रीकृष्ण पाथेय में शामिल कर तीर्थ स्थलों के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने झाबुआ के ग्राम समोई में आयोजित श्रीकृष्ण प्रणामी धर्म महोत्सव में उपस्थित श्रृद्धालुओं को संबोधित […]

You May Like