संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सांप देखने की उड़ी अफवाह , दमोह रेलवे स्टेशन पर पुलिस और सपेरों ने की खोज सांप नहीं मिलने पर सागर की ओर किया रवाना, एक घंटे लेट हुई ट्रेन

दमोह। दमोह से होकर दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी भी- 3 कोच में रविवार रात सांप देखने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन में सर्चिंग की गई। आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और सपेरों को भी बुलाया गया। करीब 1 घंटे तक कोच में सर्चिंग करने के बावजूद भी सांप नहीं मिला। तो ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की बोगी में हड़कंप के हालात बने रहे और लोगों को सांप का डर बना रहा।

जानकारी के अनुसार जबलपुर से दिल्ली की ओर चलने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रविवार रात करीब 10 बजे दमोह स्टेशन पहुंची। यहां ट्रेन के एसी बी-बी-3 कोच में किसी यात्री ने सांप देखे जाने की बात बताई तो तत्काल ही दमोह स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। स्टेशन मास्टर ने सपेरों को स्टेशन पर बुला लिया और आरपीएफ पुलिस को भी सूचना दी गई। जैसे ही ट्रेन दमोह स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर पहुंची तो सपेरों ने एसी कोच में सांप की खोजबीन शुरू की। बीन भी बजाई, लेकिन सांप कहीं नहीं देखा। पुलिस ने भी पूरे कोच की सर्चिंग कि जब सांप नहीं दिखा तो रात करीब 11 बजे ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया।

इस दौरान करीब 1 घंटे तक यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और ट्रेन भी 1 घंटे लेट हुई ।

जब कोच के अंदर मौजूद यात्रियों को इस बात का भरोसा हो गया कि सांप ट्रेन में नहीं है तो वह भी निश्चित हुए। तब जाकर ट्रेन को सागर की ओर रवाना किया गया।

इस दौरान आरपीएफ पुलिस के साथ ही स्टेशन मास्टर और कमर्शियल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

सांप को देखने के लिए ट्रेन के सभी कोचों से यात्री प्लेटफार्म पर निकलकर बाहर आ गए। सांप को देखने के लिए यहां, वहां से झांकते रहे और जब सांप नहीं मिला तो वह अपने-अपने कोचों में जाकर बैठ गए।

Next Post

धूमधाम से मना भगवान लव-कुश जन्मोत्सव

Mon Sep 28 , 2026
ग्वालियर। डबरा के छीमक में आज कुशवाहा समाज समिति छींमक द्वारा भगवान लव-कुश जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य चल समारोह और कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद भारत सिंह कुशवाह सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सांसद कुशवाह ने भगवान लव-कुश […]

You May Like