जबलपुर:गोरखपुर थाने में दर्ज चाकूबाजी और अधारताल थाने में दर्ज बमबाजी के प्रकरण में फरार कुख्यात बदमाश ने अब सिविल लाइन थाना अंतर्गत इंद्रा मार्केट में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक मंगलवार की शाम कन्हैया चक्रवर्ती 18 वर्ष निवासी ग्राम चरगवां ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मूर्ति बनाने का काम करता है।
भानतलैया मामा सुनील चक्रवर्ती के घर से अपने घर चरगवां मोटर सायकल याम्हा से जा रहा था। इंदिरा मार्केट में मांडवा रामपुर निवासी निक्की ठाकुर आया और मोटर सायकल चलाने के लिये मांगने लगा, उसने मोटर सायकल की चाबी देने से मना किया तो निक्की ठाकुर उसके साथ विवाद कर उसे धक्का देकर उसकी बाइक लूटकर जेल गेट तरफ भाग गया।
