शिवपुरी में फल गोदाम में लगी भीषण आग, एक करोड़ का नुकसान

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में होटल ग्रीन व्यू के पास तड़के एक फ्रूट गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग रात करीब 3 बजे भड़की। सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पाने में सुबह तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।पीड़ित व्यापारी चंदन खटीक ने बताया कि वे अपने पार्टनर इकबाल खान के साथ थोक फ्रूट का कारोबार करते हैं।

गोदाम में करीब 20 लाख रुपये के इंपोर्टेड सेब, 20 लाख रुपये के हिमाचल सेब, 7 लाख रुपये के केले, लाखों की कीवी सहित अन्य फलों का बड़ा स्टॉक रखा था। आग लगते ही पूरा गोदाम इसकी चपेट में आ गया।आग में सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि फ्रूट रखने के लिए बनाए गए चैंबर, फर्नीचर, एसी और अन्य जरूरी उपकरण भी जलकर खराब हो गए।

फायरब्रिगेड और पुलिस ने मिलकर आग को बुझाया, लेकिन तब तक पूरा स्टॉक नष्ट हो चुका था। चंदन खटीक ने बैंक से लोन लेकर यह कारोबार शुरू किया था। कई व्यापारियों का भुगतान अभी बाकी है और बैंक की किश्तें भी चल रही हैं। इस आगजनी में उन्हें करीब एक करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।

Next Post

ग्रामीण यांत्रिकी विभाग दमोह को मिली नई कार्यपालन यंत्री

Fri Jan 9 , 2026
दमोह: ग्रामीण यांत्रिकी विभाग संभाग दमोह की नई कार्यपालन यंत्री के रूप में श्रीमती अदिति एच. ठाकुर ने आज पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने […]

You May Like