इंदौर: शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन कैरी बैग व प्लास्टिक डिस्पोजल सामग्री का उपयोग करने पर कई प्रतिष्ठानों पर स्पॉट फाइन लगाया गया.इनमें सन्मति ट्रेडर्स पर पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के चम्मच पाए जाने पर 25 हज़ार रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया. इसी प्रकार झोन 12 वार्ड 65 में भी प्रतिबंधित पॉलिथीन एवं प्लास्टिक सामग्री पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर एक लाख रुपए का स्पॉट फाइन किया गया.
इसके अतिरिक्त, सन्मति ट्रेडर्स के सामने स्थित एक गोदाम में छापेमारी की गई. छापे के दौरान गोदाम में 150 कट्टों में पॉलिथीन एवं 50 से अधिक कट्टों में प्लास्टिक चम्मच संग्रहीत पाए गए, जिनका संग्रहण एवं विक्रय इंदौर शहर में पूर्णतः प्रतिबंधित है. चूंकि यह कार्रवाई देर रात्रि तक चली, अतः गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया.
