छतरपुर। छतरपुर के खजुराहो-झांसी फोरलेन पर एक युवक द्वारा तेज रफ्तार बाइक से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में युवक बिना किसी सुरक्षा उपकरण के एक पहिए पर बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है। उसके इस लापरवाह करतब से न केवल उसकी जान जोखिम में पड़ी, बल्कि फोरलेन पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब युवक को इस खतरनाक हरकत से रोका गया तो उसने बेहद लापरवाही भरा जवाब दिया। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है और उन्होंने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।
