अवंतिका गैस पाइपलाइन हादसे में ठेकेदार व ऑपरेटर पर केस

इंदौर. विजयनगर थाना पुलिस ने जैन मंदिर के पीछे आम रोड पर बोरवेल खुदाई के दौरान अवंतिका गैस पाइपलाइन फटने से लगी आग के मामले में बोरवेल मशीन ऑपरेटर, ठेकेदार और अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. हादसा 23 जून की शाम करीब 4 बजे हुआ था, जिसमें गैरेज मिस्त्री जिनी पिता धर्मेंद्र सिंह झाला सहित चार लोग झुलस गए थे.

पुलिस ने घायल जिनी निवासी कैलाश पार्क कॉलोनी की शिकायत पर तमिलनाडु के सलेम निवासी बोरवेल मशीन ऑपरेटर सैल्ला मूथ्थू और सिल्वर स्प्रिंग फेस 1 निवासी ठेकेदार राजेश चाचरा समेत अन्य के खिलाफ लापरवाही का प्रकरण दर्ज किया है. जांच में सामने आया कि बोरवेल की खुदाई बिना एनओसी और साइट मैप के कराई जा रही थी. पुलिस ने मौके से बोरवेल मशीन जब्त कर ली है, जबकि सभी घायलों का उपचार बॉम्बे हॉस्पिटल में जारी है. मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

कोई मुझे मार देगा...कहकर डरता था युवक, सूने मकान की छत पर लगाई फांसी

Thu Jun 25 , 2026
इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र के देवकी नगर में अज्ञात भय और मानसिक तनाव से जूझ रहे एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अक्सर परिजनों से कहता था कि कोई उसका पीछा कर रहा है और उसे जान से मार देगा. गुरुवार को उसने अपने काका के सूने […]

You May Like