अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से पटरियों पर दौड़ सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

नयी दिल्ली 23 सितंबर (वार्ता) वंदे भारत ट्रेन अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से स्लीपर कोच के साथ पटरियों पर दौड़ सकती है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंगलवार को संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परीक्षण किया जा चुका है। इसके एक रेक का निर्माण हो चुका है और दूसरे के निर्माण का कार्य जोर-शोर से चल रहा है और उम्मीद है 10 अक्टूबर तक इसके निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि चूंकि इस ट्रेन को जोड़ी के रूप में चलाना होगा, इसलिए दूसरे रेक के निर्माण के बाद इसका रूट तय किया जाएगा और फिर इसे यात्रियों के लिए शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने हालांकि इसके निश्चित समय और मार्ग के बारे में कुछ नहीं बताया है।

 

 

Next Post

मृत गौवंश को दफनाने का शुल्क बंद हो

Tue Sep 23 , 2025
मुलताई: नगर पालिका परिषद द्वारा मृत गोवंश को दफनाने का पशु पालको से 3 हजार रुपए शुल्क वसूल किया जाता है।शुल्क लेना बंद करने की मांग को लेकर विवेकानंद वार्ड की पार्षद अंजलि सुमित शिवहरे ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद अंजलि शिवहरे द्वारा सौपे ज्ञापन […]

You May Like