रिटायरमेंट की कागजी कार्रवाई के बदले मांग रही थी रिश्वत, PWD की महिला कर्मचारी गिरफ्तार

भोपाल। लोकायुक्त ने लोक निर्माण विभाग में पदस्थ एक महिला कर्मचारी को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि स्थापना शाखा में पदस्थ महिला कर्मचारी ने 6 हजार रूपए रिश्वत के तौर पर मांगा था. विभाग में एक कर्मचारी का आगामी महीने में रिटायर्डमेंट होना है. इसके लिए कागजी कार्रवाई को लेकर रकम मांगने का आरोप महिला कर्मचारी पर है.

जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग संभाग- 1 में फरियादी कार्तिकचंद्र सरकार वायरमेन के पद पर काम करते हैं. अगस्त महीने में कार्तिकचंद्र का रिटायर्डमेंट है. इसको लेकर वह कागजी कार्रवाई को भी दुरूस्त कराने में जुटे हैं. इस दौरान विभागीय शाखा में पदस्थ महिला कर्मचारी अर्शी खान ने फरियादी से 6 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की. फरियादी ने मामले की सूचना लोकायुक्त पुलिस को दी. पहली किस्त के तौर पर अर्शी खान को जब कार्तिकचंद्र ने ढाई हजार रुपए देने पहुंचे तो लोकायुक्त की टीम ने मौके पर पहुंचकर अर्शी खान को गिरफ्तार कर लिया.

Next Post

बाग उमराव दूल्हा इलाके में तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Mon Mar 9 , 2026
भोपाल। बाग उमराव दूल्हा इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार को आग लग गई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस और फायर बिग्रेड़ की टीम ने कार्रवाई शुरू की. कई दमकलों से पानी लाकर मशक्त के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हादसे में […]

You May Like