जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत चेरापोढ़ी में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर नाले में जाकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि भरत सिह उइके 45 वर्ष निवासी ग्राम कमतिया थाना चरगवा ने सूचना दी कि उसका बेटा हरछत सिंह उइके 28 वर्ष आज ट्रेक्टर से लेवर लेने अपने घर से चेरापौढ़ी आया था.
चेरापौढ़ी के पास नाला में ट्रेक्टर पलट गया जिससे हरछत सिंह उइके की मौत हो गई।
