तलैया में डूबने से युवक की मौत

जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत देवगवां मोहल्ला स्थित तलैया में डूबने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बनमाली झारिया 53 वर्ष निवासी देवगवां मोहल्ला कटंगी ने सूचना दी कि उसका छोटा भाई मनीष झारिया 35 वर्ष शराब पीने का आदि है शुक्रवार को मजदूरी करने गया था, दोपहर लगभग 1 बजे घर आया फिर दोपहर लगभग 2 बजे काम पर चला गया था.

उसकी बेटी खुशी झारिया 18 वर्ष ने फोन पर बताया कि चाचा मनीष झारिया तलैया में पानी में डूब गये हैं जिससे उनकी मौत हो गयी है, वह तलैया जाकर देखा काफी भीड़ लगी थी उसका भाई मनीष झारिया का शव तलैया के पानी में तैर रहा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

नाला मेंं मिला वृद्ध का शव

Sat Oct 18 , 2025
जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत खापा टेडिय़ा नाला टपरिया मोहल्ला स्थित नाला में शुक्रवार को एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका पता नहीं चल सका है पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक अवधेश चौकसे 48 वर्ष निवासी ग्राम […]

You May Like