रुपया नौ पैसे टूटा

रुपया नौ पैसे टूटा

मुंबई, 18 जून (वार्ता) दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की बढ़त के बीच घरेलू शेयर बाजार में लगातार जारी गिरावट के दबाव में आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे टूटकर 86.43 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.34 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया आठ पैसे की गिरावट लेकर 86.42 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली होने से 86.57 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, बिकवाली होने से यह 86.25 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले दिवस के 86.34 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले नौ पैसे लुढ़ककर 86.43 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।

Next Post

मतदाता सूची के अद्यतन के 15 दिन के अंतर जारी हो जाएगा मतदाता को फोटो पहचान-पत्र: चुनाव आयोग

Thu Jun 19 , 2025
नयी दिल्ली, 18 जून (वार्ता) मतदाताओं को फोटो पहचान-पत्र (एपिक) का तेजी से वितरण सुनिश्चित करने के लिए, चुनाव आयोग (ईसीआई) ने नयी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) प्रारंभ की है। आयोग ने कहा है कि नयी प्रकिया में मतदाता नामावली में किये गये किसी भी अपडेट के 15 दिनों के […]

You May Like