
इंदौर: आईडीए की अहिल्यापथ योजना रद्द करने को लेकर किसानों का आज भी अनिश्चितकालीन धरना जारी है किसानों ने चेतावनी दी है कि उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आईडीए कार्यालय पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जाएगा और अधिकारियों को सदबुद्धि देने की प्रार्थना की जाएगी.आईडीए कार्यालय के बाहर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. कल सुबह से किसान धरना स्थल पर डटे हुए हैं और उन्होंने रात भी यही बिताई.
किसान अहिल्यापथ योजना में जमीनों पर लगी सरकारी रोक हटाने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं. किसानों की मांग है कि अहिल्या पथ योजना को तत्काल निरस्त करने का शासन स्तर से तत्काल नोटिफिकेशन जारी किया जाए. भारतीय किसान एवं मजदूर सेना और अहिल्या पथ संघर्ष समिति बबलू जाधव ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को प्रशासन और शासन के सामने रख रहे हैं. किसानों ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई नहीं होने पर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही आईडीए के अधिकारियों को सद्बुद्धि की प्रथा का जाएगी.
