सिंगापुर, 06 नवंबर (वार्ता) सिंगापुर की मेट्रो में यात्री अब तमिल कवियों की कविताएं पढ़ सकते हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार सिंगापुर की मेट्रो ‘मास रैपिड ट्रांजिट’ (एमआरटी) के डिब्बों में ‘एमआरटी पर कविताएं’ पहल के तहत अंग्रेजी, चीनी, मलय और तमिल में लिखी गई 145 कविताओं के अंश प्रदर्शित किए जा रहे हैं। यह ‘एमआरटी पर कविताएं’ पहल का दूसरा सत्र है। पहला सत्र 1 नवंबर, 2024 को शुरू हुआ था और 30 अक्टूबर 2025 तक चला था।
इस दूसरे सत्र का शुभारंभ गुरुवार को शुरू हुआ है और अगले साल के नवंबर तक चलेगा। इस नवीनतम सत्र में 50 नई कविताएँ शामिल की गयी हैं, जिसमें तमिल कवि ए.आर. मशुथू, हरिनी वी, पनासाई नटराजन, पथेराल इल्लामारन समेत 20 तमिल कवियों की कविताएं प्रदर्शित होंगी।
प्रत्येक कविता के साथ एक क्यूआर कोड भी है जिसे यात्री स्कैन करके पूरी कविता और उसके अनुवाद पढ़ सकते हैं।
