वन अफसर की धमकी: सपोर्ट करो, नहीं तो यहीं कब्र खोद दूंगा

खंडवा। मांधाता विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नरलाय में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया। वन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान फॉरेस्ट रेंजर और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। इसी बीच रेंजर का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वे ग्रामीणों को धमकाते हुए सुनाई दे रहे हैं—“सपोर्ट करो, नहीं तो यहीं कब्र खोद दूंगा।” इस बयान के सामने आने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है।

चार पीढ़ियों का दावा, उजड़ने का डर :

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले चार पीढ़ियों से इस जमीन पर खेती कर रहे हैं और यहीं उनके घर भी बने हुए हैं। कार्रवाई के दौरान महिलाएं और बच्चे भी विरोध में उतर आए। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उचित पुनर्वास और सूचना के उन्हें बेदखल किया जा रहा है।

जमीन को लेकर अलग-अलग दावे

जानकारी के अनुसार, करीब 23 एकड़ जमीन चार साल पहले वन विभाग को सौंपी गई थी, जिस पर अब विभाग कब्जा लेने पहुंचा। वहीं ग्रामीणों का दावा है कि वे करीब 85 एकड़ जमीन पर वर्षों से खेती कर रहे हैं और यह उनका पुश्तैनी हक है। गांव के करीब 15–20 परिवार इस विवाद से प्रभावित बताए जा रहे हैं।

हंगामे के बीच बढ़ा तनाव :

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी हंगामा हुआ और हालात तनावपूर्ण बन गए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी जमीन छीनी गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

प्रशासन पर उठे सवाल:

इस पूरे मामले में अब वन विभाग की कार्यशैली और अधिकारियों के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद उच्च स्तर पर जांच की मांग भी तेज हो गई है।

Next Post

एमपी ट्रांसको सतना की पहल पर ट्रांसमिशन टावरों एवं सबस्टेशन के आसपास उत्खनन पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Sun Apr 19 , 2026
रीवा। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) सतना के ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस संभाग की पहल पर जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए ट्रांसमिशन टावरों तथा 220 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन सतना (सितपुरा) के आसपास किए जा रहे वैध एवं अवैध उत्खनन पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस […]

You May Like