गुंडा बन रहा है…कहते हुए मार दी चाकू

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मड़ई स्कूल शिव मंदिर सामने बदमाश ने बेलदार को यह कहते हुए चाकू मार दिया कि आज कल तू बहुत गुंडा बन रहा है। हमले मेें घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक सुमित केवट 18 वर्ष निवासी मड़ई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बेलदारी करता है, शाम लगभग 5-30 बजे काम से घर वापस आया था, मड़ई स्कूल शिव मंदिर के सामने चायनीज के ठेले के पास चायनीज खा रहा था.

शाम लगभग 6 बजे कांचीपुरम कालोनी रांझी निवासी संगम बर्मन आकर बोला कि तु बहुत गुण्डा बन रहा है मेरे भाई से क्यों विवाद कर रहा था, उसने कहा कि काम की बातीचत हुयी थी विवाद नहीं हुआ था इसी बात को लेकर संगम बर्मन उसके साथ विवाद करने लगा, संगम बर्मन ने चाकू से हमलाकर वायें तरफ पेट में चोट पहुंचाते हुये जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।

Next Post

अंग्रेजी नए साल के देसी स्टाइल में स्वागत को बेताब लोग

Wed Jan 1 , 2025
खंडवा: साल 2025 की नई सुबह का सबको नमस्कार। इस साल से सबको उम्मीदें हैं। सब जगह खुशहाली हो। हर फील्ड में देश तरक्की करे। सब तरफ शांति ही शांति रहे। इन्हीं अपेक्षाओं को लेकर लोगों ने अपने हिसाब से अपने अंदाज से तैयारियाँ भी की हैं। इस अनूठे उत्सव […]

You May Like