नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को असम में पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि इसके अलावा कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए बीके हरिप्रसाद को स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। केरल के लिए यह जिम्मेदारी मधुसूदन मिस्त्री, और तमिलनाडु और पुड्डुचेरी की जिम्मेदारी टीएस सिंह देव को दी गई है। श्रीमती वाड्रा को पहली बार पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी दी है। इस वर्ष होने वाले असम के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। असम में पिछले दस वर्षों से भाजपा सरकार में है।
Next Post
एथलेटिक्स फेडरेशन ने एशियाई खेलों के लिये तय किये नये मानक
Sun Jan 4 , 2026
नयी दिल्ली 04 जनवरी (वार्ता) एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने एशियाई खेल 2026 के लिए अपने क्वालिफाइंग के नये मानक जारी किये हैं। जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक एशियाई खेल होने हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए अब भारतीय टीम में जगह […]

You May Like
-
5 months ago
घर पर खाना खाने आने वाले युवक ने ही किया हाथ साफ
-
1 year ago
आदिवासी समाज का जोरदार प्रदर्शन
