दिनभर तलाशा शाम को खुले कुएं में गिरा मिला मासूम,मौत

सतना: जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के पटना गांव में मंगलवार को 6 वर्षीय अनिरुद्ध प्रताप सिंह की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब घर के अधिकांश सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा। घटना की जांच जारी है। परिजनाें के अनुसार मासूम अनिरुद्ध मंगलवार को घर पर अपनी दादी के साथ था इसके बाद सुबह करीब 10 बजे से ही लापता हो गया था। घर के अधिकांश सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे।

सूचना पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद शाम करीब 6 बजे घर के सामने स्थित बिना बाउंड्री वाले कुएं में उसका शव मिला।घटना की सूचना मिलते ही मझगवां पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चे के शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा बनाया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस कुएं में बच्चा डूबा वह घर के ठीक सामने था और खुला पड़ा हुआ था। गांव में मासूम की मौत से मातम का माहौल है।

Next Post

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर लिया किसानों की सुविधा का जायजा

Wed May 7 , 2025
कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी और गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण इस शीर्षक को पुनः लिख आकर्षक बनायें सतना:मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस नागौद के ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी और गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर […]

You May Like

मनोरंजन