कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर लिया किसानों की सुविधा का जायजा

कलेक्टर ने किया कृषि उपज मंडी और गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण इस शीर्षक को पुनः लिख आकर्षक बनायें
सतना:मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस नागौद के ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण पर पहुंचे। कलेक्टर ने कृषि उपज मण्डी और गेहूं उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से रूबरू चर्चा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर एसडीएम जीतेन्द्र वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नागौद क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने भवन के कक्षो, लाइब्रेरी, प्रयोगशाला और खेल मैदान का अवलोकन भी किया। महाविद्यालय में प्रवेशित छात्र-छात्राओं और उनके पठन-पाठन की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने जलद त्रिमूर्ति महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति द्वारा किये गये विकास कार्य और विकास की आगामी कार्य योजना के संबंध में प्राचार्य से जानकारी ली।

Next Post

मैहर में दैनिक वेतनभोगियों के लिए नई वेतन दरें घोषित

Wed May 7 , 2025
सतना:कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट मैहर रानी बाटड ने 1 अप्रैल 2025 से 30 सितंबर 2025 तक दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए नई वेतन दरें निर्धारित की हैं। इसमें अकुशल श्रमिकों का वेतन 12,125 रुपये, अर्द्धकुशल का 13,121 रुपये, कुशल का 14,844 रुपये और उच्च कुशल का 16,469 […]

You May Like