उत्कृष्ट कार्य करने वाले 48 पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

इंदौर: साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के तहत शहर के 48 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया. सभी को प्रशस्ति पत्र और नकद पुरस्कार देकर उनके कार्यों की सराहना की गई.कार्यक्रम पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुआ, जहां पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों में वे टीमें शामिल रहीं, जिन्होंने शहर में आयोजित ब्रिक्स कृषि सम्मेलन-2026 के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेट्रोलिंग और एरिया डॉमिनेशन की जिम्मेदारी बेहतर तरीके से निभाई. एयरपोर्ट रिसेप्शन, होटल शेरेटन और मेरियट में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली टीमों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया. एमआर-10 और लवकुश चौराहे पर उत्कृष्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना की गई. अपराध नियंत्रण में भी बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मी पुरस्कार सूची में शामिल रहे.
भंवरकुआं क्षेत्र की बड़ी चोरी का खुलासा करने वाली टीम भी पुरस्कृत
भंवरकुआं क्षेत्र में दर्ज चोरी के प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर 33 मोबाइल, एक लैपटॉप समेत करीब 50 लाख रुपए का माल जब्त करने वाली टीम को सम्मानित किया. वहीं द्वारकापुरी क्षेत्र में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले आरोपियों को पकड़कर करीब 4 लाख रुपए का माल बरामद करने वाली टीम को भी पुरस्कार दिया. इस दौरान सीपी ने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए ऐसे साप्ताहिक कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे, ताकि अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़े और वे और अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें

Next Post

मणिपुर पुलिस ने नशीले पदार्थों के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Wed Jun 17 , 2026
इंफाल, 17 जून (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर ज़िले में दो लोगों को गिरफ़्तार किया और लगभग दो किलोग्राम संदिग्ध मॉर्फ़िन ज़ब्त की। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पकड़े गये लोगों की पहचान टी. खोनोमफाई गाँव की होइनिलहिंग और उसी गाँव की चिन्नेइवाह के तौर […]

You May Like