सतना: 16 फरवरी 2026/जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रातः 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर एवं ग्रामीण क्षेत्र के चार्ज अधिकारियों को 17 एवं 18 फरवरी तथा नगरीय चार्ज अधिकारियों को 19 एवं 20 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी अपने जनगणना सहायक/लिपिक के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
Next Post
विदाई संबोधन में बोले मुहम्मद यूनुस- 'अब दब्बू देश नहीं रहा बांग्लादेश', 18 महीने के शासन के बाद तारिक रहमान को सौंपेंगे सत्ता की कमान
Tue Feb 17 , 2026
ढाका | बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्र को संबोधित किया। अपने विदाई भाषण में यूनुस ने गर्व के साथ कहा कि उनके 18 महीने के कार्यकाल ने बांग्लादेश की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और गरिमा को पुनर्जीवित […]

You May Like
-
11 months ago
2000 करोड़ नाकाफी 10000 करोड़ से महाकुंभ का आयोजन