विदाई संबोधन में बोले मुहम्मद यूनुस- ‘अब दब्बू देश नहीं रहा बांग्लादेश’, 18 महीने के शासन के बाद तारिक रहमान को सौंपेंगे सत्ता की कमान

ढाका | बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस ने मंगलवार को नए प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्र को संबोधित किया। अपने विदाई भाषण में यूनुस ने गर्व के साथ कहा कि उनके 18 महीने के कार्यकाल ने बांग्लादेश की संप्रभुता, राष्ट्रीय हितों और गरिमा को पुनर्जीवित किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बांग्लादेश अब किसी बाहरी देश के निर्देशों पर निर्भर रहने वाला “दब्बू” देश नहीं रहा, बल्कि अपनी स्वतंत्र हितों की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम और सक्रिय राष्ट्र बन चुका है।

अगस्त 2024 में कार्यभार संभालने वाले यूनुस ने अपने प्रशासन की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने के लिए 130 नए कानून बनाए गए और 600 से अधिक कार्यकारी आदेश जारी किए गए। उन्होंने भविष्य के लिए कनेक्टिविटी को अनिवार्य बताते हुए नेपाल, भूटान और पूर्वोत्तर भारत के साथ क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मानक के पोर्ट मैनेजमेंट समझौतों का बचाव करते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ने के लिए बंदरगाहों की क्षमता बढ़ाना देश की मजबूरी और जरूरत दोनों थी।

अपने संबोधन के अंत में मुहम्मद यूनुस ने सभी राजनीतिक दलों, धर्मों और वर्गों के लोगों से एक न्यायपूर्ण और मानवीय बांग्लादेश बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की। विदाई से पहले उन्होंने सेना प्रमुख जनरल वकर-उज-जमान और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर चुनाव के दौरान उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अब 12 फरवरी के चुनावों में 211 सीटें जीतने वाली बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान आज दोपहर आधिकारिक तौर पर देश की कमान संभालेंगे।

Next Post

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर हुआ लीक, 26 फरवरी को सात फेरे लेने का दावा, जानें क्या है रिसेप्शन का वेन्यू

Tue Feb 17 , 2026
हैदराबाद | साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की खबरें एक बार फिर आग की तरह फैल रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वेडिंग इनविटेशन कार्ड वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि दोनों सितारे 26 फरवरी, 2026 को एक […]

You May Like