10 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा, एक आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच की टीम ने रीजनल पार्क के पास 10.504 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी से जब्त किए गए माल की कीमत दो लाख से ज्यादा बताई जा रही है. आरोपी सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर इंदौर में अधिक दामों पर बेचने की फिराक में था.क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में आए 22 वर्षीय आरोपी की पहचान सोहन डावर निवासी ग्राम शैल, महेश्वर जिला खरगोन के रूप में हुई है.

आरोपी बीएससी तक पढ़ा हुआ है और वेल्डिंग का काम करता है. एडीशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि रीजनल पार्क के पास स्थित सार्वजनिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के आसपास संदिग्ध गतिविधि हो रही है. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने एक युवक को सरकारी वाहन देखकर भागते हुए पकड़ा.

जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 10.504 किलो अवैध गांजा और एक मोबाइल जब्त किया. पूछताछ में सोहन ने कबूला कि वह जल्दी पैसे कमाने की नीयत से गांजा सस्ते में खरीदकर इंदौर में नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने आया था. अपराध शाखा की टीम ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Next Post

बस और ऑटो की टक्कर में 5 घायल

Tue Jul 15 , 2025
सतना: राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर मैहर जिले के इटमा के निकट हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार 5 यात्री घायल हो गए। जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना भेज दिया गया। घटना के पीछे का कारण बस के चालक द्वारा ट्रक को […]

You May Like