नेवारी गांव में 18 माह की मासूम का शव मिलने से सनसनी

सिंगरौली: गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवारी गांव में 18 माह की मासूम बच्ची का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बच्ची का शव उसके घर से लगभग एक किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में मिला। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।सूचना मिलते ही गढ़वा थाना पुलिस डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

परिजनों के अनुसार मृत बच्ची का नाम प्रियांशु पनिका था, जो संतोष पनिका की पुत्री थी। रविवार सुबह करीब 8 बजे वह घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण अपने स्तर पर लगातार खोजबीन कर रहे थे।सोमवार सुबह सूचना मिली कि गांव से करीब एक किलोमीटर दूर गेहूं के खेत में बच्ची का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

एसडीओपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्ची के शरीर पर किसी गंभीर या प्राणघातक चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि नाक के पास खून के निशान पाए गए हैं। मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Next Post

पुरानी रंजिश में भाई के सामने युवक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी फरार

Mon Feb 23 , 2026
इंदौर: छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने दो भाइयों को रास्ते में रोककर हमला कर दिया. आरोपियों ने एक युवक को पकड़कर उसकी पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण […]

You May Like