इंदौर: संयोगितागंज क्षेत्र में अस्पताल के पास खड़े युवक पर उसके परिचितों ने बिना किसी कारण गाली-गलौज कर हमला कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पीटा और धमकी देकर मौके से भाग निकले.संयोगितागंज थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार विनोबा नगर में रहने वाले 23 वर्षीय दीपक शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि जैसे ही वह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के पीछे वाले गेट पर पहुंचा, उसी समय उसके परिचित हिमांशु, क्रिस, हर्षु और उनके साथी वहां मिले, जिन्होंने अचानक उससे अभद्र भाषा में मां-बहन की गालियां देना शुरू कर दीं.
दीपक ने विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हाथ-पैर से हमला कर दिया. मारपीट में उसके सिर, चेहरे, गाल और मुंह पर चोटें आईं. शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावर वहां से भाग गए, लेकिन जाते-जाते दीपक को जान से मारने की धमकी दे गए. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है
