व्यापारी के दो बैंक खातों से 1.20 लाख साफ

जबलपुर: विजयनगर में अनाज दुकान संचालित करने वाले एक व्यापारी का मोबाइल ऑटो-अपडेट होने के बाद उनके दो अलग-अलग बैंक खातों से कुल 1,20,000 पार कर दिए गए। ठगी का पता तब चला जब पीड़ित का गूगल पे दोबारा चालू हुआ और उन्होंने अपनी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साकेत नगर उखरी निवासी अंशुमन अग्रवाल (32) विजयनगर में अनाज के बड़े व्यापारी हैं। उनका मोबाइल अचानक अपने आप अपडेट होने लगा। अपडेट पूरा होने के बाद उनके मोबाइल पर गूगल पे ऐप ने काम करना बंद कर दिया। बाद में जब पीड़ित का गूगल पे सेवा दोबारा बहाल हुई, तो उन्होंने ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक की। उनके दो खातों में सेंध लग चुकी थी।

Next Post

कचनी में ट्रांसफार्मर से रेलवे लाइन तक लगी लाइटें हटाने का कार्य शुरू

Thu Oct 15 , 2026
सिंगरौली : कचनी क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था से संबंधित कार्य जारी है। आज बुधवार को कचनी अंदर ट्रांसफार्मर से लेकर कचनी रेलवे लाइन तक लगी लाइटों को हटाने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में चल रही इस गतिविधि के मद्देनजर विद्युत व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारी जुटाने के […]

You May Like

Play sound