नपा ने आधा दर्जन स्थानों पर किए प्याऊ चालू

मुलताई। लगातार बढ़ते तापमान के बीच राहगीरो, यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6 सार्वजनिक स्थलों पर गुरुवार को प्याऊ प्रारम्भ किए है। जिसका शुभारम्भ नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार, उपाध्यक्ष शिव माहौरे,पार्षद डॉ जीए बारस्कर, समाजसेवी प्रहलाद सिंह परमार,उपयंत्री योगेश अनेराव, जल शाखा प्रभारी अर्जुन पिपले द्वारा किया गया. इस अवसर पर नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रभारी अर्जुन पिपले ने बताया नगर में स्टैंड किसान स्तम्भ के पास पहले से नपा से प्याऊ चालू है। गुरुवार को नागपुर नाका, हाईटेक लाइब्रेरी, मंगलवार बाजार, मासोद नाका, थाना रोड, रेल्वे स्टेशन चौक पर प्रारम्भ किए है। जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को ठंडा पानी उपलब्ध हो सकेगा।लोगो को पीने के पानी के लिए भटकना नही पड़ेगा। वहीं जलाराम मंदिर नगरीय क्षेत्र, कोर्ट एवं गांधी चौक मे शीघ्र प्याऊ प्रारम्भ किए जाएगे।

 

Next Post

नशा कारोबार: इटारसी में उड़ीसा की महिला तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा बरामद

Fri May 1 , 2026
इटारसी। नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के क्लीन स्वीप अभियान के तहत आज इटारसी पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने एक संयुक्त ऑपरेशन में उड़ीसा से आई एक महिला तस्कर को करीब 9 किलो 755 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराट्रीय बाजार में कीमत […]

You May Like