सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई. जिसमें बैठक में उन्होंने बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की. कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाल संरक्षण से संबंधित प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए. बैठक में एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने भी बच्चों से जुड़े मामले में त्वरित कार्यवही के लिए निर्देश दिए.कलेक्टर ने कहा कि बच्चों के प्रकरणों में कार्यवाही को तेज गति से संचालित करने के लिये अधिकारी स्वयं बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर दस्तावेज अथवा आवश्यक जानकारी एकत्र करें. उन्होंने शिक्षा ग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य सहित संबंधित विभागों को जरूरतमंद बच्चों की पहचान, स्वास्थ्य परीक्षण, दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के निर्देश दिए बैठक में डीएफओ अर्चना पटेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्ञानेश खरे आदि उपस्थित थे.
